*प्रश्न १ भगवान आदिनाथ ने कितने वर्षों बाद शासन की स्थापना की❓*
*उत्तर १: 18 क्रोड़ा क्रोडी सागरोपम l*
*प्रश्न २: सगर चक्रवर्ती के कितने पुत्र थे❓*
*उत्तर २: साठ हजार l*
*प्रश्न ३: रावण का वध किसने किया❓*
*उत्तर ३: लक्ष्मण*
*प्रश्न ४: भगवान महावीर कितने ईसा पूर्व हुए थे❓*
*उत्तर ४: ५९९ ईसा पूर्व l*
*प्रश्न ५: गौशालक ने कोनसे पंथ की स्थापना की❓*
*उत्तर ५: आजीवक l*
*प्रश्न ६: जैन दीक्षा धारण करने वाला भारत का अंतिम सम्राट कौन था❓*
*उत्तर ६: चन्द्रगुप्त मौर्य l*
*प्रश्न ७: मध्य लोक में कितने द्वीप हैं❓*
*उत्तर ७: असंख्यात l*
*प्रश्न ८: एक कालचक्र में कितने तीर्थंकर होते हैं❓*
*उत्तर ८: अड़तालीस*
*प्रश्न ९: सांप की जाति कौनसी❓*
*उत्तर ९: पंचेन्द्रिय l*
*प्रश्न १०: सिद्धशिला में जाकर वापस कौन आते हैं❓*
*उत्तर १०: एकेन्द्रिय के जीव*
*प्रश्न ११: राजा श्रेणिक के परिवार में से कितने लोगों ने दीक्षा ली ❓*
*उत्तर ११: 58 ने दीक्षा ली l*
*प्रश्न १२: जम्बूद्वीप के अधिष्ठाय देव कौन हैं❓*
*उत्तर १२: अनादृत देव l*
*प्रश्न १३: सूर्य एवं चाँद स्थिर कहां रहते हैं❓*
*उत्तर १३: अढाई द्वीप के बाहर l*
*प्रश्न १४: एक कालचक्र में कितने वर्ष❓*
*उत्तर १४: बीस क्रोड़ा क्रोडी सागरोपम l*
*प्रश्न १५: जम्बूद्वीप में वर्तमान में कितने तीर्थंकर विराजमान हैं❓*
*उत्तर १५: चार ( महा विदेह क्षेत्र में)*
*प्रश्न १६: देवलोक के एक नृत्य में धरती के कितने वर्ष बीत जाते हैं❓*
*उत्तर १६: दो हजार वर्ष l*
*प्रश्न १७: नपुंसकलिंग सिद्धा कौन❓*
*उत्तर १७: गांगेय अणगार l*
*प्रश्न १८: श्रावक के कितने गुण ❓*
*उत्तर १८: इक्कीस गुण*
*प्रश्न १९: प्रतिक्रमण का सार पाठ कौनसा हैं❓*
*उत्तर १९: इच्छामि ठामी l*
*प्रश्न २०: मोक्ष में ले जाने वाली माता कौन❓*
*उत्तर: अष्ट प्रवचन माता l*
*प्रश्न २१ काल का सबसे बड़ा संख्यात मान क्या हैं❓*
*उत्तर २१: शीर्ष प्रहेलिका l*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें