Jain question answer

.

             *वितराग वाटिका*

Topic -::- आदिदेव अलवेसरु🙏🏻

1️⃣ आदिनाथ जी के कितने कल्याणक एक ही तिथि में है??
🆗 दो ।
जन्म और दीक्षा कल्याणक।
फागुन वद 8.

2️⃣ आदिनाथ जी के समकिति भव का नाम??
🆗 धन्ना सार्थवाह जी।

3️⃣ समकित प्राप्ति के बाद प्रभु जी के भव कितने??
🆗 13.

4️⃣ पूर्व भव में प्रभु जी की आत्मा कहां पर थी??
🆗 सर्वार्थसिद्धि नाम के विमान में थी।

5️⃣ वहां उनका आयुष्य कितना था??
🆗 33 सागरोपम।

6️⃣ श्रेयांस कुमार और प्रभु जी का कितने भव का साथ था??
🆗 नव भव।

7️⃣ प्रभुजी के गण और गणधर जी कितने??
🆗 84/84.

8️⃣
 प्रभुजी माता के गर्भ में कितने माह/दिन रहे??
🆗 प्रभु माता के गर्भ में ९ माह ४ दिन रहे।

9️⃣ प्रभुजी की जन्म तिथि और नक्षत्र कौनसा??
🆗 फागुन वद अष्टमी के दिन उत्तराषाढा नक्षत्र में मध्यरात्रि को जन्म हुआ।

🔟 किसने आकर सूति कर्म किया??
🆗 ५६ दिक्ककुमारिकाओ ने आकर सूति कर्म किया। 

1️⃣1️⃣ 64 इन्द्रों ने कितने कलशों से मेरु पर्वत पर जन्मभिषेक किया??
🆗 ६४ इन्द्रो ने मेरु पर्वत पर १ करोड़ ६० लाख कलशों से जन्माभिषेक महोत्सव किया।

1️⃣2️⃣ माता मरुदेवी जी ने प्रथम स्वप्न में क्या देखा??
🆗 वृषभ ।

1️⃣3️⃣ परमात्मा के कौनसे अंग में वृषभ का चिन्ह था??
🆗 प्रभु की दायी जांघ पर ऋषभ का लंछन था।

1️⃣4️⃣ प्रभुजी के कितने हाथ की काया थी..!!
🆗 2000 हाथ ।

1️⃣5️⃣ प्रभु १ वर्ष तक हर दिन कितने सोनामहोर का दान देते है??
🆗 प्रभु १ वर्ष तक हरदिन १ करोड़ ८ लाख सोनामहोर का दान देते है।

1️⃣6️⃣ प्रभुजी की दीक्षा शिबिका का नाम??
🆗 सुदर्शना।

टिप्पणियाँ