Satrunjay Palitana question answer


*🏔️टॉपिक 🛕शत्रुंजय महातीर्थ🏔️*

1️⃣ *शत्रुंजय माहात्म्य की रचना किसने की*❓
🅰️ *धनेश्वर सुरी जी*

2️⃣ *मोतीशाह टूंक की प्रतिष्ठा किस सेठ ने करवाई*❓
🅰️ *मोतीशाह सेठ जी के पुत्र खीमचंद जी सेठ*

3️⃣ *तापसी से जैन दीक्षा स्वीकार कर कौनसे दो मुनिराज मोक्ष पधारे*❓
🅰️ *द्राविड़ जी -- वारखिल्ल जी*

4️⃣ *वर्तमान में प्रतिष्ठित मूल नायक श्री ऋषभदेव जी की प्रतिष्ठा किस आचार्य जी ने करवाई*❓
🅰️ *आचार्य विद्यामंडन सुरी जी*

5️⃣ *वर्तमान मूल नायक श्री ऋषभदेव जी की प्रतिष्ठा किस तिथि को हुईं*❓
🅰️ *जेष्ठ वद ६*

6️⃣ *शत्रुंजय गिरिराज पर सर्व प्रथम छःरी पालित संघ किसने निकाला*❓
🅰️ *भरत चक्रवर्ती जी*

7️⃣ *नव टूंक में कुल कितनी प्रतिमाएं हैं*❓
🅰️ *११४७४*

8️⃣ *पंचम काल में शत्रुंजय गिरिराज का प्रथम उद्धार किसने करवाया*❓
🅰️ *जावडशाह जी*

9️⃣ *सुभद्रा शिखर पर किस तीर्थंकर जी ने चातुर्मास किया*❓
🅰️ *श्री अजितनाथ जी*

🔟 *किस देव ने मरूदेवा शिखर पर श्री शांतिनाथ जी का चैत्य बनया*❓
🅰️ *सिंहदेव जी*

1️⃣1️⃣ *शत्रुंजय गिरिराज पर कितने तीर्थंकर जी ने चातुर्मास किया कौन कौन*❓
🅰️ *२ -- श्री अजितनाथ जी श्री शांतिनाथ जी*

1️⃣2️⃣ *शत्रुंजय माहात्म्य ग्रंथ में कितने श्लोक है*❓
🅰️ *९०००*

1️⃣3️⃣ *धनेश्वर सुरी जी ने शत्रुंजय माहात्म्य की रचना किस के आग्रह पर की*❓
🅰️ *शिलादित्य राजा जी*

1️⃣4️⃣ *नव टूंक में कुल कितने मंदिर है*❓
🅰️ *१२४*

1️⃣5️⃣ *मोदी टूंक का दूसरा नाम क्या है*❓
🅰️ *प्रेमावसही*

1️⃣6️⃣ *सवासोमा टूंक किन दो सेठ जी के नाम से है*❓
🅰️ *सवाचंद जी सेठ -- सोमचंद जी सेठ*

1️⃣7️⃣ *रायण वृक्ष के नीचे जो चरण पादुका है उसकी प्रतिष्ठा किसने करवाई*❓
🅰️ *करमा शाह जी डोसी*

1️⃣8️⃣ *शत्रुंजय गिरिराज पर जो प्रासाद बना हुआ है उसका नाम क्या है*❓
🅰️ *त्रैलोक्य विभ्रम*

1️⃣9️⃣ *सुधर्मा स्वामी जी के शिष्य ने लब्धि के प्रभाव से इस तीर्थ पर किस जलाशय का निर्माण करवाया*❓
🅰️ *चेलणा तलई*

2️⃣0️⃣ *शाश्वत तीर्थ का शत्रुंजय नाम किसके कारण प्रचलित हुआ*❓
🅰️ *शुक्रराजा जी*

2️⃣1️⃣ *शत्रुंजय गिरिराज के छः आरों का नाप बताएं*❓
🅰️ *प्रथम - ८० योजन*
      *दूसरा - ७० योजन*
      *तीसरा - ६० योजन*
      *चौथा - ५० योजन*
      *पांचवां - १२ योजन*
      *छट्ठा - ७ हाथ*

🛕🏔️🛕🏔️🛕🏔️🛕🏔️🛕

टिप्पणियाँ