सदगुरू परमातमा हमको तू ले चल वहाँ

सदगुरू परमातमा 

हमको तू ले चल वहाँ

तेरी शरण हो तेरी लगन हो 

ना हो कोई कामना ....2

सदगुरू परमातमा

  

भूले कभी हम राह दिवाकर 

याद करे हम तेरे वचन 

तन मन धन सब

तुझको समर्पित 

अब तेरा हैं ये जीवन ....

अंतर में तू ही बसा 

तुझसे ही मेरा जहाँ 

तुझको ही ध्यावू शीश झुकावू 

चरणों में रखना सदा

सदगुरू परमातमा 

 

अज्ञान अंधेरा 

मिट जाये गुरूवर 

हो रोशनी तुम देना हमें 

बिखरे कभी ना साथ रहे हम 

संयम पथ पर चलते रहे ....

जाने हम क्या हैं धरम 

अच्छे हो हमारे करम 

सेवा में अर्पण हो मेरा जीवन 

हैं बस यही प्रार्थना 

सदगुरू परमातमा 

 

सदगुरू परमातमा

हमको तू ले चल वहाँ 

तेरी शरण हो तेरी लगन हो 

ना हो कोई कामना 

सदगुरू परमातमा 

टिप्पणियाँ