वीतराग वाटीका Topic :- ज्ञान

1️⃣ ज्ञान कितने है और कौनसे❓®️
🅰️ ५ (मति ज्ञान - श्रुत ज्ञान - अवधि ज्ञान - मनः पर्यव ज्ञान - केवलज्ञान)🕊️

2️⃣ तीर्थंकर जी के जन्म के समय कितने ज्ञान होते हैं❓®️
🅰️ ३ (मति ज्ञान - श्रुत ज्ञान - अवधि ज्ञान)🕊️

3️⃣ तीर्थंकर जी को दीक्षा के समय कौन-सा ज्ञान होता है❓®️
🅰️ मनः पर्यव ज्ञान🕊️

4️⃣ तीर्थंकर जी को केवलज्ञान होने के बाद ये पांच ज्ञान एक ही जगह रहते हैं❓®️
🅰️ नहीं -- एक मात्र केवलज्ञान ही रहता है जिस में सभी ज्ञान शामिल हैं🕊️

5️⃣ ज्ञान पंचमी की कथा के अनुसार अज्ञान में वरदत्त जी का Partner कौन था❓®️
🅰️ गुण मंजरी जी🕊️

6️⃣ ज्ञान का वर्ण कौनसा है❓®️
(Emoji में जवाब दें)
🅰️ -- ⚪ (श्वेत)🕊️

7️⃣ अज्ञान के नाम लिखे❓®️
🅰️ मति अज्ञान -- श्रुत अज्ञान -- विभंग ज्ञान🕊️

8️⃣ विभंग ज्ञान किस राजर्षी जी को हुआ था❓®️
🅰️ शिव राजर्षी जी🕊️

9️⃣ सर्व प्रथम जाति स्मरण ज्ञान किसे हुआ था❓®️
🅰️ श्रेयांश कुमार जी को🕊️

🔟 ज्ञान के उपकरण की 5 Emoji भेजें❓®️
🅰️ -- 📖📘🖊️✏️📝🕊️

1️⃣1️⃣ एक तीर्थंकर जी का नाम -- धीरे धीरे ज्ञान में वृद्धि होना❓®️
🅰️ वर्धमान (जी)🕊️

1️⃣2️⃣ ज्ञान से जुड़ा कर्म कौनसा है❓®️
🅰️ ज्ञानावरणीय कर्म🕊️

1️⃣3️⃣ ज्ञान कौन-से गम में शामिल हैं❓®️
🅰️ आगम में🕊️

1️⃣4️⃣ अपने नाम में ज्ञान लेकर घूमने वाला अज्ञान कौनसा है❓®️
🅰️ विभंग ज्ञान🕊️

1️⃣5️⃣ ज्ञान पंचमी की आराधना में यह शामिल हैं -- ५१ स्वस्तिक - ५१ प्रदक्षिणा - ५९ लोगस्स - ५१ खमासमणा❓®️
(सही या ग़लत)
🅰️ गलत (५९ लोगस्स नहीं -- ५१ लोगस्स)🕊️

1️⃣6️⃣ ज्ञान पंचमी की आराधना के दौरान ५१ माला भी गिननी चाहिए❓®️
🅰️ नहीं (२० माला)🕊️

1️⃣7️⃣ किस मंत्र पद की माला गिननी चाहिए❓®️
🅰️ ऊं ह्लीं नमो नाणस्स🕊️

1️⃣8️⃣ किस तिर्यंच को विभंग ज्ञान था❓®️
🅰️ सेचनक हाथी🕊️

1️⃣9️⃣ ज्ञान की चर्चा को कौनसी चर्चा कहते हैं❓®️
🅰️ तत्व चर्चा🕊️

2️⃣0️⃣ एक मात्र तीर्थंकर जी जिनके नाम में एक ज्ञान का नाम आता है❓®️
🅰️ श्री सुमति नाथ जी🕊️

2️⃣1️⃣ स्त्री को कौनसा ज्ञान नहीं हो सकता है❓®️
🅰️ मनः पर्यव ज्ञान🕊️

2️⃣2️⃣ ज्ञान का दुरूपयोग कर के कौन ज्ञान से वंचित रहे❓®️
🅰️ स्थूलिभद्र जी🕊️

2️⃣3️⃣ गणित की ज्ञानी सती कौन थी❓®️
🅰️ सुंदरी जी🕊️

2️⃣4️⃣ ज्ञान का भंडार कहां है❓®️
🅰️ जैसलमेर🕊️

2️⃣5️⃣ ज्ञान का वर्णन किस आगम में है❓®️
🅰️ नंदि सूत्र🕊️

टिप्पणियाँ