Jain Question Answer

1. भगवान ऋषभदेव के कितने गण थे?
उत्तर:- ८४ गण थे।

2. भगवान ऋषभदेव के कितने गणधर थे?
उत्तर:- ८४ गणधर थे।

3. भगवान ऋषभदेव के कितने शिष्य थे?
उत्तर:- ८४ हजार शिष्य थे।

4. भगवान ऋषभदेव के कितनी शिष्याएं थी?
उत्तर:- ३ लाख शिष्याएँ थी।

5. भगवान ऋषभदेव प्रथम शिष्य कौन थे?
उत्तर:- ऋषभसेन जी आदि।

6. भगवान ऋषभदेव के प्रथम शिष्या कौन थी?
उत्तर:- ब्राह्मी जी।

7. भगवान ऋषभदेव के कितने श्रावक थे?
उत्तर:-श्रेयांस आदि ३लाख ५० हजार श्रमणोपसक थे।

8. भगवान ऋषभदेव के कितनी श्राविकाएं थी?
उत्तर:- सुभद्र आदि ५ लाख ५४हजार श्रमणोपासिकाए थी।

9. भगवान ऋषभदेव के कितने १४पूर्वधर थे?
उत्तर:-४,७५० मुनि पूर्वधर थे।

10 भगवान ऋषभदेव के कितने आवधिज्ञानी थे?
उत्तर:- ९,००० 

11. भगवान ऋषभदेव के कितने केवली जिन थे?
उत्तर:-२०,०००

12. भगवान ऋषभदेव के कितने वैक्रिय लब्धिधारी थे?
उत्तर:-२०,६००

13. भगवान ऋषभदेव के कितने मनःपर्यवज्ञानी थे?
उत्तर:- १२,६५०

14. भगवान ऋषभदेव की ऊँचाई (देहमान) कितना था?
उत्तर:- ५०० धनुष प्रमाण था।

15. भगवान ऋषभदेव गृहवास में कितने समय तक रहे?
 उत्तर:- ८३ लाख पूर्व तक।

16. भगवान ऋषभदेव संयम पर्याय में कितने समय तक रहे?
उत्तर:- एक लाख पूर्व ।

17. भगवान ऋषभदेव कितने साधुओ के साथ मोक्ष पधारे?
उत्तर:- १०हजार मुनियों के साथ ।

18. भगवान ऋषभदेव कितने दिन के तप के साथ मोक्ष पधारे?
उत्तर:- छह दिन की निर्जल उपवास की तपस्या से मोक्ष पधारे।

19. भगवान ऋषभदेव कौनसे पर्वत पर मोक्ष पधारे?
उत्तर:- अष्टापद पर्वत पर मोक्ष पधारे।

20. भगवान ऋषभदेव मोक्ष पधारे तब तीसरे आरे का कितना समय अवशेष था?
उत्तर:- ३वर्ष साढे आठ मास बाकी थे।

21. भगवान ऋषभदेव किस आसन से मोक्ष पधारे?
उत्तर:- पर्यक आसन से मोक्ष पधारे।

22. भगवान ऋषभदेव मोक्ष गये तब चौथा आरा लगने में कितना समय बाक़ी था?
उत्तर:- ८९ पक्ष बाकी था।

23. भगवान ऋषभदेव मोक्ष पधारे तब तीन लोक में क्या हुआ ?
उत्तर:- एक समय के लिए (कुछ क्षण के लीये)अंधकार।

24. भगवान ऋषभदेव मोक्ष पधारे ,यह शक्रेन्द्र ने किससे जाना?
 उत्तर:- स्थिर आसन कम्पित होने से जाना।

25. आसन कम्पित होने पर शक्रेन्द्र ने किसका उपयोग लगाकर क्या किया?
उत्तर:-आसन कम्पित होने पर अवधिज्ञान का उपयोग लगाकर जाना की भगवान ऋषभदेव ने परिनिर्वाण प्राप्त कर लिया l

टिप्पणियाँ