*꧁ नवकार करे भव से पार ꧂*
💎 *टॉपिक - अरिहंत पद*💎
*▪️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️▪️*
*1️⃣ नवपद ओली जी में परमेष्ठी पद कितने और धर्म तत्व कितने हैं❓*
*🅰️ 5 परमेष्ठी पद और 4 धर्मतत्व*
*2️⃣ रस परित्याग तप का सबसे बड़ा उदाहरण कौनसा तप है❓*
*🅰️ आयम्बिल तप*
*3️⃣ आयम्बिल का अर्थ क्या है❓*
*🅰️ आयाम मतलब सब और अम्ल मतलब रस अर्थात समस्त रसों का परित्याग आयम्बिल तप है।( सभी विगय,फल -सब्जी,मेवे और नमक का त्याग)*
*4️⃣ ओली जी में प्रथम दिवस कौनसी माला फेरी जाती है ❓*
*🅰️ णमो अरिहंताणं की 12 माला*
*5️⃣ अरिहंत प्रभु कितने गुण सहित और कितने दोष रहित होते हैं❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु 12 गुण सहित और 18 दोष रहित होते हैं।*
*6️⃣ अरिहंत प्रभु का स्मरण हम सिद्ध प्रभु से पहले क्यों करते हैं❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु हमें सिद्ध प्रभु का परिचय करवा कर सिद्ध बनने का मार्ग दिखाते हैं इसलिए हम उनका स्मरण पहले करते हैं।*
*7️⃣ अरिहंत प्रभु का श्वांसोंश्वास किसके समान सुगन्धित होता है❓*
*🅰️ पद्मकमल की तरह*
*8️⃣ अरिहंत परमात्मा सबसे पहले किसका ज्ञान प्राप्त करते हैं❓*
*🅰️ त्रिपदी का*
*9️⃣अरिहंत प्रभु के जन्मकृत कितने अतिशय होते हैं❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु के जन्मकृत अतिशय 4 होते हैं*
*1️⃣0️⃣ अरिहंत प्रभु के ऊपर छाया करने वाला अशोकवृक्ष कितना ऊंचा होता है❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु पर छाया करने वाला अशोकवृक्ष प्रभु से 12 गुना ऊंचा होता है।*
*1️⃣1️⃣ अरिहंत प्रभु के क्षमा शुर क्यों कहा जाता है❓*
*🅰️ कोई कितनी भी विपरीत बात कह दे ,पर अरिहंत प्रभु को क्रोध नहीं आता इसलिए प्रभु क्षमा शुर कहलाते हैं।*
*1️⃣2️⃣ अरिहंत प्रभु कौनसे गुण स्थान का स्पर्श नहीं करते❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु 1,2,3,,5और 11 वें गुण स्थान का स्पर्श नहीं करते हैं।*
*1️⃣3️⃣ अरिहंत प्रभु की जघन्य और उत्कृष्ट आयु कितनी होती है❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु की जघन्य आयु 72 वर्ष और उत्कृष्ट आयु 84 लाख पूर्व की होती है।*
*1️⃣4️⃣ अरिहंत प्रभु की जघन्य और उत्कृष्ट अवगाहना कितनी होती है❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु की जघन्य अवगाहना 7 हाथ और उत्कृष्ट अवगाहना 500 धनुष की होती है।*
*1️⃣5️⃣ वर्तमान में अरिहंत प्रभु कहाँ विराजित हैं❓*
*🅰️ महाविदेह क्षेत्र में 20 विरहमान प्रभु विराजित हैं।*
*1️⃣6️⃣ अरिहंत परमात्मा को लोगुत्तमाणम क्यों कहा जाता है❓*
*🅰️ क्योंकि अरिहंत परमात्मा बाह्य (अष्ट महाप्रतिहार्य) और आंतरिक ( अनन्त ज्ञान आदि) गुणों के कारण लोक में सर्वोत्तम होते हैं।*
*1️⃣7️⃣ अरिहंत प्रभु को लोग -पईवाणम क्यों कहा जाता है❓*
*🅰️ क्योंकि अरिहंत प्रभु इस जगत में सम्यक्त्व का प्रकाश फैलाते हैं।*
*1️⃣8️⃣ अरिहंत प्रभु को अभयदयाणम क्यों कहा जाता है❓*
*🅰️ क्योंकि वे जगत के सभी प्राणियों को 7 भय से मुक्त कराने वाले होते हैं।*
*1️⃣9️⃣ अरिहंत प्रभु समस्त प्राणियों के ज्ञान पर छाए हुए आवरण को मिटाते हैं ,इसलिए उन्हें कौनसी उपमा दी जाती है❓*
*🅰️ चक्खुदयाणम की*
*2️⃣0️⃣ अरिहंत प्रभु को तिन्ना णम -तारियाणम क्यों कहा जाता है❓*
*🅰️ अरिहंत प्रभु इस संसार सागर से स्वयम तीर चुके हैं और भव्य जीवों को भी तीरने का सन्मार्ग बताते हैं ,इसलिये प्रभु को तिन्नाणम तारियाणम कहा जाता है।*
*जिन आज्ञा विरुद्ध कुछ भी लिखा ✍ हो तो मिच्छामि दुक्कडं🙏*
*꧁ नवकार करे भव से पार ꧂*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें