Question Answer Jain

आज का टॉपिक:- ⁉️⁉️
विशेषण से नगर और नाम बताएं

विशेषण से नगर और नाम बताए 

1. समभाव ~?????
Ans. द्वारिका ~ गजसुकुमाल जी। 

2. 400 दिन के उपवास ~????
Ans. वनिता ~ ऋषभ प्रभु जी। 

3. एक वर्ष तक कठोर तपस्या ~????
Ans. वनिता ~ बाहुबलीजी। 

4. कबूतर की रक्षा हेतु स्वबलिदान ~????
Ans. पुण्डरीकिनी ~ मेघ रथ राजा जी। 

5. प्रभु का अंतिम चातुर्मास करवाया ~?????
Ans. पावापुरी ~ हस्तिपाल राजा जी। 

6. बुद्धिमान ~???
Ans. राजगृही ~ अभय कुमार जी। 

7. लगातार छः मास देवोपसर्ग ~????
Ans. कुंडलपुर ~ वीर प्रभु जी। 

8. एकत्व भावना ~?????
Ans. मिथिला ~ नमिराजर्षि। 

9. स्वयं बुद्ध ~????
Ans. सुग्रीव नगर ~ मृगापुत्र जी। 

10. मगध अधिपति मोहित हुए ~????
Ans. कौशाम्बी ~ रत्नेश मुनि जी। 

11. श्रद्धा के बल पर एक भवावतारी बने ~????
Ans. हस्तिनापुर ~ कार्तिक सेठ जी। 

12. संयम में स्थिर हुए ~????
Ans. राजगृही ~ मेघ कुमार मुनिजी। 

13. आत्महत्या कर शील की रक्षा की ~?????~
Ans. चंपा नगरी ~ धारिणी राणी जी। 

14. चौर को वधस्थल लेजाते देख हम खिन्न हुए ~???
Ans. पुरीमताल नगर ~ वीर प्रभु जी और गौतम स्वामीजी। 

15. वाटिका में चिंतन से मुनि औक्षर मुनि से केवली ~?????

Ans. कौशाम्बी नगरी ~ कपिल केवलीजी। 

16. मुझे साध्वी माँ ने श्मशान में छोड़ दिया ~????
Ans. कलिंग देश ~ करकण्डु जी। 

17. सुलोचना ने तो पंख काटे तो मुझे हाथ कटवाने पड़े ~????
Ans. शंख पुर ~ कलावती रणी जी। 

18. मुनि का अपमान करने के कारण वेश्या बनी ~????
Ans. श्री पुर नगर व् राजगृही ~ देवदत्ता वेश्या। 

19. मैं पौषध में ही प्रभु दर्शन को चल पड़ा ~????
Ans. चंपापुरी ~ कामदेव श्रावक जी। 

20. मैने अपने प्रथम पुत्र को नदी में बहा दिया ~?????
Ans. शौरीपुर ~ कुंतीजी। 

21. धर्म दलाली करके तीर्थंकर नामकर्म का उपार्जन किया ~????
Ans. द्वारिका ~ श्री कृष्ण जी। 

22. निदान करने के कारण मैं अग्निकुमार देव बना ~????
Ans. कुंम्बकारट नगर ~ स्कन्धकाचार्य जी। 

23. मैने अपने 1000 मित्रों को भी वैराग्य के रंग में रंग दिया ~????
Ans. द्वारिका ~ थावच्चा पुत्र जी। 

24. आयम्बिल तप + पद्मनाभ राजा जी ~?????
Ans. अमरकंका ~ द्रोपदीजी। 

25. मैं तुम्हे पाने के लिए कपटी श्रावक बन गया ~????
Ans. चंपानगर ~ बुद्ध दास जी। 

26. पृथ्वी को सात बार क्षत्रिय रहित और21 बार ब्रामण विहीन किया ~????
Ans. हस्तिनापुर ~ परशुराम जी और सुभूम चक्रवर्तीजी। 

27. चर्मरत्न पर बैठ कर लवण समुद्र पार करना चाहता था मैं ~????
Ans. धातकी खण्ड ~ सुभूम चक्रवर्तीजी। 

28. कुरूपता और कटुभाषिता के कारण सभी जगह अपमानित होता था ~???
Ans. गंगा नदी का तट { वाराणसी } ~ हरिकेशी जी। 

29. मेरी रथ शाला में प्रभु ने अंतिम चातुर्मास किया ~????
Ans. पावापुरी ~ हस्तिपाल राजा जी।


टिप्पणियाँ