1. इस अवसर्पिणी काल में भरत क्षेत्र में सबसे पहले शादी किसकी रचाई गई?
उत्तर:- भगवान ऋषभदेव की।
2. भगवान ऋषभदेव के विवाह में पुरोहित का कार्य किसने किया ?
उत्तर:- शक्रेंन्द्र ने।
3. शक्रेंन्द्र ने भगवान ऋषभदेव का कितनी रानियों के साथ विवाह करवाया?
उत्तर:- दो १.सुमंगला २.सुनन्दा।
4. सुमंगला जी के कितनी संताने थी?
उत्तर:- १००अर्थात् भरत आदि ९९पुत्र एवं एक पुत्री ब्राह्मी जी।
5. सुनन्दा जी को कितनी संताने थी?
उत्तर:- दो संताने। एक पुत्र बाहुबली जी एवं एक पुत्री सुन्दरी जी।
6. भगवान ऋषभदेव के सभी पुत्र पुत्री क्या थे ?
उत्तर:- चरम शरीरी।
7. भरत जी के गर्भ में आने पर सुमंगला जी ने कितने महास्वप्न देखे?
उत्तर:- १४ महास्वप्न l
8. भगवान ऋषभदेव व सुमंगला जी का प्रथम रिश्ता क्या था?
उत्तर :- भाई-बहिन का( युगल जन्म) l
9. भगवान ऋषभदेव व सुमंगला जी का उस युग के अनुसार दूसरा रिश्ता क्या था?
उत्तर:- पति-पत्नी ।
10. भगवान ऋषभदेव के गर्भ में अवतरण होने पर माता मरुदेवी ने कितने महा स्वप्न देखे?
उत्तर:- १४ महास्वप्न l
11. भगवान ऋषभदेव के जन्म समय माता मरुदेवी की उम्र कितनी थी?
उत्तर:- १७ लाख पूर्व की थी।
12. १४ महास्वप्न किन-किन माताओं को आते है?
उत्तर:- तीर्थंकर व चक्रवर्ती की माताओं को।
13. भगवान ऋषभदेव जी के पास लोकान्तिक देव कब आए?
उत्तर:- जब भगवान ऋषभदेव ८३ लाख पूर्व में एक वर्ष कम के थे तब आए।
14. भगवान ऋषभदेव जी को लोकान्तिक देवों ने क्या कहा?
उत्तर:- हे प्रभु!आप तीर्थ प्रवर्तन करो l
15. लोकान्तिक देवों के जाने के बाद भगवान ऋषभदेव ने क्या किया?
उत्तर:- एक वर्ष तक दान दिया।
भगवान ऋषभदेव
16.भगवान ऋषभदेव ने ब्राम्ही को किसका ज्ञान सिखाया?
उत्तर:- १८ प्रकार की लिपिकला का ज्ञान।
17. भगवान ऋषभदेव ने सुंदरी को कौनसा ज्ञान सिखाया?
उत्तर:- गणित कला का ज्ञान।
18. भगवान ऋषभदेव के लिए नगरी किसने बनाई ?
उत्तर:- धनपति कुबेर ने (वैश्रमण देव ने ) ।
19. इस अवसर्पिणी काल में सर्वप्रथम किस नगरी का निर्माण हुआ?
उत्तर:- विनीता नगरी(आयोध्या नगरी) का।
20. कुबेर ने किसके आदेश से नगरी का निर्माण किया?
उत्तर :-पहले देवलोक के इंद्र शकेंद्रा की आज्ञा से।
21. कुबेर ने विनिता नगरी का निर्माण किससे किया?
उत्तर :- सोने से।
22. विनिता नगरी कितनी लम्बी चौडी थी?
उत्तर:- १२योजन लम्बी एवं ९ योजन चौड़ी थी।
23. विनिता नगरी का परकोटा किसका बना हुआ था?
उत्तर:- सोने का बना हुआ था।
24. विनीता नगरी के स्मरणमय परकोटे के ऊपर कंगूरे किसके बने हुए थे?
उत्तर:-पाँच प्रकार के मणिरत्नों के कंगूरे थे।
25. विनीता नगरी कैसी लगती थी?
उत्तर:- अल्कापूरी सदृश्य (देवताओं की नगरी जैसी) मानो वह स्वर्ग का ही रूप हो,ऐसी मनभावन लगती थी,दर्शनीय,अभिरूप और प्रतिरूप,प्रासादीय मन को प्रसन्नकरने वाली थी।
26. विनीता नगरी की जनता कैसी थी?
उत्तर:- वहाँ की जनता वैभव,सुरक्षा,समृद्धि से युक्त्त, आमोद प्रमोद के प्रचुर साधन होने से बड़ी प्रमुदित रहती थी lपारस्परिक प्रेम-सौहाद्र का वातावरण था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें