Jain question answer

*❓सवाल और जवाब❓*   

 
 *🏵️ विषय* - *श्रीपाल चरित्र 🏵️*
💚💜🧡💖💙❤💖❤🧡

🤔
*श्रीपाल राजा के समय कौन से तीर्थंकर परमात्मा का शासन चल रहा था ❓*
*👉 मुनिसुव्रत स्वामी जी का*

🤔
*राजा श्रेणिक ने श्रीपाल-चारित्र किसने सुना ❓*
*👉 गणधर गौत्तम स्वामीजी से*

🤔 
*श्रेणिक राजा कहाँ के राजा थे और उनकी राजधानी का नाम क्या था ❓*
*👉 मगध देश के राजा थे और उनकी राजधानी राजगृही थी ।*

🤔
*इतिहास में राजा श्रेणिक को और एक कौन से नाम से जानते हैँ ❓*
*👉 बिम्बसार*

🤔 
*सिद्धचक्र आराधना को हम और* *किस नाम से जानते हैँ ❓*
*👉 नवपद आराधना, ओली जी*

🤔 
*नवपद में कौन से तीन तत्वों का समावेश हैँ❓*
*👉 तीन तत्व, देव (अरिहन्त, सिद्ध भगवान), गुरू ( आचार्य, उपाध्याय,साधु), धर्म (सम्यग दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप)*

🤔 
*राजा प्रजापाल कहाँ के शासक थे ❓*
*👉 मालव देश, (उज्जैन, अवंति नगरी)*

🤔 
*प्रजापाल राजा की दो रानियों के नाम ❓*
*👉 सौभाग्य सुंदरी, रूप सुन्दरी*

🤔 
*सौभाग्य सुंदरी और रूप सुंदरी कौन से धर्म को मानने वाली थी ❓*
*👉 सौभाग्य सुंदरी वैष्णव धर्म और रूप सुंदरी जैन धर्म की उपासक ।*

🤔 
*श्रीपाल- चारित्र के अनुसार गर्भस्थ जीव का मानसिक विकास, गर्भ में आने के कितने महीने बाद शुरू होता है ❓*
*👉 6 महीने बाद*

🤔 
*किनको गर्भावस्था में इन्द्राणी के कुंडल पहनने की इच्छा हुई ❓*
*👉 महावीर प्रभु की माता त्रिशला को*

🤔 
*सौभाग्य सुंदरी और रूप सुंदरी, दोनों को एक - एक कन्या रत्न की प्राप्ति हुई, दोनों कन्याओं के क्रमशः नाम ❓*
*👉 सौभाग्य सुंदरी की पुत्री सुर सुंदरी, रूप सुंदरी की पुत्री मयणा सुंदरी*

🤔 
*सुर सुंदरी और मयणा सुंदरी में बड़ी कौन थी ❓*
*👉 सुर सुंदरी*

🤔 
*सुर सुंदरी को पढ़ने के लियें किसके पास भेजा ❓*
*👉 वेदांती पंडित शिवभूति*

🤔 
*मयणा सुंदरी को पढ़ने के लियें किसके पास भेजा ❓*
*👉 जैनागम के ज्ञाता पंडित सुबुद्धि*

🤔 
*सुरसुन्दरी का विवाह किसके साथ हुवा ❓*
*👉 शंखपुरी के राजकुमार अरिदमन के साथ*

🤔 
*मयणा सुंदरी का विवाह राजकुमार श्रीपाल के साथ हुवा, श्रीपाल को उस समय किस नाम से बुलाते थे ❓*
*👉 उम्बर राणा*

🤔 
*वैभव के सभी साधन होते हुवे भी हम उनके उपयोग से किस कारण वंचित होते हैं ❓*
*👉 अंतराय कर्म के उदय के कारण*

🤔 
*उम्बर राणा कितने कुष्ठी के नायक थे ❓*
*👉 700 कुष्ठी के*

🤔 
*क्या कुलीन कन्याए यह कहेगी कि मैं------ साथ ही विवाह करुँगी ❓* *ये शब्द किसने, किसको कहा ❓*
*👉 मयणा सुंदरी ने अपने पिता प्रजापाल को ।*

🤔
*मन्दिर में प्रवेश करने के बाद निसिहि के पश्चात परमात्मा के समक्ष बोला जाने वाला पहला शब्द ❓*
*👉 नमो जिणाणं*

🤔 
*जिनेन्द्र परमात्मा के दर्शन करते समय कितने त्रिक और अभिगम का लक्ष्य रखना चाहिये ❓*
*👉 10 त्रिक और 5 अभिगम*

🤔 
*विवाह के अगले दिन श्रीपाल-मयणा जिन मंदिर में गये, वहां के मूलनायक में किनकी प्रतिमा थी ❓*
*👉 श्री ऋषभ देव भगवान की*

🤔 
*कोई भी व्यक्ति अगर भयंकर रोगग्रस्त हो तो क्या जिन मंदिर में प्रवेश कर सकता है ❓*
*👉 अगर घाव से रक्त, पिप या मुँह की लार आदि निरंतर बहते हो तो भाव पूजा कर सकते हैँ, अष्ट प्रकारी पूजा नहीं करनी चाहिये ।*

🤔 
*प्रथम दिवस मंदिर जी में क्या अनोखी घटना हुवी ❓*
*👉 भगवान के गले का पुष्प का हार और हाथ में रखा गुलदस्ता श्रीपाल के पास आ पहुँचे ।*

🤔 
*श्रीपाल मयणा प्रथम बार जब उपाश्रय गए तो वहां कौन से आचार्य भगवंत विराज रहे थे ❓*
*👉 आचार्य मुनि चंद्रसूरि ।*

🤔 
*सिद्धचक्र आराधना सविधि कितने आयंबिल से होती हैं ❓*
*👉 81 आयंबिल ( वर्ष में दो बार, साढ़े चार वर्ष में पूरी होती है )*

🤔 
*मयणा सुंदरी ने नवपद ओली कब प्रारम्भ की ( तिथि )❓*
*👉 आश्विन शुक्ला सप्तमी से😊*

🤔
*राजकुमार श्रीपाल के माता- पिता का नाम क्या था ❓*
*👉 माता - कमलप्रभा, पिता* *चम्पापुरी के राजा सिंहरथ*

🤔 
*मयणा सुंदरी के मामा कौन थे ❓*
*👉 राजा पुण्यपाल*

🤔
*आर्त और रौद्र ध्यान से कौन सी गति का बंध होता है ❓*
*👉 क्रमशः त्रियच और नरक गति*

🤔 
*श्रीपाल के मामा कौन थे ❓*
*👉 कोकण देश के राजा- वसुपाल*

🤔 
*श्रीपाल के पिता के शुभ चिंतक प्रधानमंत्री ❓*
*👉 मतिसागर*

🤔 
*राजकुमार श्रीपाल की आयु कितनी थी, जब उनके पिता का देहांत हुवा ❓*
*👉 पाँच वर्ष😒*

🤔 
*सत्ता के लोभी, श्रीपाल के काका कौन थे ❓*
*👉 अजितसेन*

🤔 
*राजकुमार श्रीपाल ने विदेश भ्रमण कहाँ से प्रारम्भ किया ❓*
*👉 अपने ससुराल, राजा प्रजापाल के महल से ।*

🤔 
*वो कौन से शब्द थे जिन्होंने राजकुमार श्रीपाल को विदेश भ्रमण के लीये प्रोत्साहित किया ❓*
*👉 ये हैं, अपने सरकार प्रजापाल के बेटी- जवाईं ।*

🤔 
*श्रीपाल-चारित्र में चार प्रकार के मनुष्य बताये हैं, कौन से ❓*
*👉 उत्तम, मध्यम, अधम और अधमाधम ।*

🤔 
*अधमाधम मनुष्य किसे कहते हैं ❓*
*👉 जो अपने श्वसुर के नाम से ख्याति प्राप्त करते हैं ।*

🤔 
*जो पिता के नाम से ख्याति प्राप्त करते हैं, उन्हें किस प्रकार का मनुष्य कहा गया है ❓*
*👉 मध्यम*

🤔 
*राजकुमार श्रीपाल कौन से मुहुर्त में विदेश भ्रमण हेतु निकले ❓*
*👉 विजय मुहुर्त*

🤔 
*मयणा सुंदरी ने श्रीपाल के पुनः आगमन तक प्रतिदिन कौन सा तप किया ❓*
*👉 प्रतिदिन एकासन 😊*

🤔 
*विदेश भ्रमण हेतु जाते समय राजकुमार श्रीपाल का कौन सा स्वर चल रहा था ❓*
*👉 चंद्र स्वर 👌*

🤔 
*उज्जैन से प्रस्थान के बाद सबसे पहले उन्हें कौन मिला ❓*
*👉 एक साधक तपस्वी ।*

🤔 
*साधक ने राजकुमार श्रीपाल को क्या भेंट दी ❓*
*👉 दो दिव्य औषधि, जल तरणी और शस्त्र हरणी ।*

🤔 
*साधक और श्रीपाल को आगे जाने पर कौन मिले ❓*
*👉 दो कीमियागर ( धातुवादी )*

🤔 
*किमियागार क्या कर रहे थे ❓*
*👉 स्वर्ण-सिद्धि*

🤔 
*राजकुमार श्रीपाल, धवल सेठ से कौन से नगर में मिले ❓*
*👉 भरुंच नगर में ।* 

🤔 
*धवल सेठ कहाँ के रहने वाले थे ❓*
*👉 कौसंबी निवासी*

🤔 
*धवल सेठ ने भरुंच में कितने जहाज बनवाये ❓*
*👉 500*

🤔 
*भरुंच में धवल सेठ के जहाज स्तंभित होने पर निमित्तक ने क्या उपाय बताया ❓*
*👉 एक बत्तीस लक्षण पुरुष का बलिदान 🙄*

🤔 
*राजकुमार श्रीपाल को सर्वप्रथम अपनी तलवार का उपयोग कहाँ करना पड़ा ❓*
*👉 भरुंच में😊* 

🤔 
*धवल सेठ ने भरुंच में अपने स्तंभित जहाज को मुक्त करने के लिये राजकुमार श्रीपाल को कितनी स्वर्ण मुद्राए दी ❓*
*👉 एक लाख स्वर्ण मुद्राए*

🤔 
*धवल सेठ ने श्रीपाल जी से जहाज में स्थान देने का मासिक कितना किराया लिया 😃 ❓*
*👉 100 स्वर्ण मुद्राए 🙄*
 
🤔
*भरुंच से रवाना होकर, जहाज का अगला पड़ाव कौन सा नगर था 😐 ❓*
*👉 बब्बरकूल😊*

🤔 
*बब्बरकूल में उस समय कौन से राजा का शासन था ❓*
*👉 महाकाल*

🤔 
*महाकाल राजा ने धवल सेठ को बंदी क्यों बनाया ❓*
*👉 कर न देने और राज्य कर्मचारियों पर हमला करने के कारण*

🤔 
*बब्बरकूल में धवल सेठ और उनके माल से भरे जहाज, महाकाल राजा से मुक्त कराने के लिये, धवल सेठ ने श्रीपाल जी को क्या दिया ❓*
*👉 माल से भरे हुवे अपने 250 जहाज👍*

🤔 
*विदेश भ्रमण में राजकुमार श्रीपाल का सर्वप्रथम किससे विवाह हुवा 👫❓*
*👉 बब्बरकूल नरेश महाकाल की पुत्री मदनसेना से🙏*

🤔 
*बब्बरकूल से प्रस्थान कर श्रीपाल जी और धवल सेठ ने अगला पड़ाव कहाँ डाला ❓*
*👉 रत्न द्वीप*

🤔 
*रत्न द्वीप में राजकुमार श्रीपाल को, रत्नसंचया नगरी चलने हेतु किसने आग्रह किया ❓*
*👉 जिनदास श्रावक ने*

🤔 
*रत्नसंचया नगर के राजा कौन थे ❓*
*👉 विद्याधर कनककेतु*

🤔 
*राजा कनककेतु को कौन से धर्म पर श्रद्धा थी ❓*
*👉 जिनेश्वर परमात्मा पर, ( जैन )*

*🤔श्रीपाल के कुल कितनी रानियां थी❓*
*👉🏻 14*


*🤔सुरसुन्दरी के पति का क्या नाम था,और वह कहाँ का राजकुमार था❓*
*👉🏻 अरिदमन ,शंखपुर का*

🤔
*राजा श्रेणिक ने श्रीपाल-चारित्र किसने सुना ❓*
*👉 गणधर गौत्तम स्वामीजी से*

🤔 
*सौभाग्य सुंदरी और रूप सुंदरी कौन से धर्म को मानने वाली थी ❓*
*👉 सौभाग्य सुंदरी वैष्णव धर्म और रूप सुंदरी जैन धर्म की उपासक।*

*जिनाज्ञा विरुद्ध कुछ भी लिखा गया हो तो मिच्छाम्मि दुक्कडम ।*
🙏

टिप्पणियाँ