Topic -::- भगवती सूत्र में प्रभु वीर को गौतम स्वामी जी द्वारा पूछे गए स्वप्न के विषय में प्रश्न और प्रभु वीर द्वारा दिए गए समाधान*
*❓1️⃣ अहो भगवन स्वप्न किस अवस्था में देखते है*
*🅰️1️⃣ हे गौतम स्वप्न अर्ध निद्रा अवस्था में देखते है जब शरीर सो रहा हो और मन जाग रहा हो तब स्वप्न देखते है*
*❓2️⃣क्या सोते हुए या जागते हुए स्वप्न आते है*
🅰️2️⃣ *नहीं* ! *सोते जागते समय आते है*
*❓3️⃣अहो भगवन स्वप्न कितने प्रकार के होते है*
*🅰️3️⃣ हे गौतम स्वप्न 5 प्रकार के होते है*
*❓4️⃣ पांच प्रकार के स्वप्न कौन से है*
*🅰️4️⃣ 1 यथातथ्य स्वप्न 2विस्तार वाला स्वप्न 3चिन्ता स्वप्न 4तद्विपरित स्वप्न 5अव्यक्त स्वप्न*
*❓5️⃣यथा तथ्य स्वप्न का फल कैसा होता है*
*🅰️5️⃣ जैसा स्वप्न देखा वैसा फल*
*❓6️⃣ यथातथ्य स्वप्न कैसे होते है*
*🅰️6️⃣ हमेशा शुभ फल देने वाले होते है*
*❓7️⃣विस्तार वाला स्वप्न कैसे फल देते है*
*🅰️7️⃣ शुभ अशुभ दोनों प्रकार के फल देते है*
*❓8⃣vविस्तार वाले स्वप्न कैसे होते है*
*🅰️8⃣ कभी सत्य भी और कभी असत्य भी*
*❓9️⃣ चिंता स्वप्न आने का कारण क्या है*
*🅰️9️⃣दिन भर के चिन्तन में जो विचार आते है जाते है उन्ही के कारण*
*❓1️⃣0️⃣ तद्विपरीत स्वप्न किसे कहते है*
*🅰️1️⃣0️⃣ जिन स्वप्नों का फल विपरीत होता है वह तद्विपरीत स्वप्न कहलाते है*
*❓1️⃣1️⃣ अव्यक्त स्वप्न किसे कहते है*
*🅰️1️⃣1️⃣ जिन स्वप्नों को व्यक्त नहीं किया जा सके या ऐसे स्वप्न जो स्वयं की समझ से परे हो*
*❓1️⃣2️⃣ ये स्वप्न कैसे होते है*
*🅰️1️⃣2️⃣बिना ओर छोर के बिना लॉजिक के और बिना परिणाम या फल वाले*
*❓1️⃣3️⃣ अव्यक्त स्वप्न आने का कारण क्या है*
*🅰️1️⃣3️⃣ विचारो के चक्र में ही सो जाने के कारण से या अत्यधिक मानसिक तनाव की स्थिति में आने वाले स्वप्न*
*❓1️⃣4️⃣ स्वप्न किस अवस्था में आते है*
*🅰️1️⃣4️⃣ सोते जागते अवस्था में*
*❓1️⃣5️⃣क्या पूर्ण निद्रा में सोते हुए स्वप्न आते है?*
*🅰️1️⃣5️⃣ नहीं*
*❓1️⃣6️⃣ फिर से गौतम स्वामी जी ने प्रभु से प्रश्न किया* *भंते ! स्वप्न कितनी तरह के है या कितने प्रकार के है*
*🅰️1️⃣6️⃣ हे गौतम स्वप्न 72 प्रकार के है*
*❓1️⃣7️⃣ क्या सभी 72 स्वप्न का फल समान होता है*
*🅰️1️⃣7️⃣ नहीं*
*1️⃣8⃣ सामान्य फल देने वाले स्वप्न कितने है*❓
*🅰️1️⃣8⃣ 72 में से 42 स्वप्न सामान्य फल देने वाले है*
*1️⃣9️⃣ महा स्वप्न कितने है*❓
*🅰️1️⃣9️⃣ 30 महा स्वप्न है*
*❓2️⃣0️⃣ महा स्वप्न कैसे फल देने वाले होते है*
*🅰️2️⃣0️⃣ महान फल देने वाले होते है* ❓
*2️⃣1️⃣ तीर्थंकर की माता तीर्थंकर के च्यवन के समय कौनसे स्वप्न देखती है*
*🅰️2️⃣1️⃣ महा स्वप्न ❓*
*2️⃣2️⃣ कितने महा स्वप्न तीर्थंकर की माता देखती है*
*🅰️2️⃣2️⃣ 14महास्वप्न ❓*
*2️⃣3️⃣ चक्रवर्ती की माता कितने महास्वप्न देखती है और कैसे देखती है*
*🅰️2️⃣3️⃣ 14 महास्वप्न पर धुंधले देखती है* ❓
*2️⃣4️⃣ वासुदेव की माता कितने महा स्वप्न देखती है*
*🅰️2️⃣4️⃣ 7 महास्वप्न ❓*
*2️⃣5️⃣ बलदेव की माता कितने महास्वप्न देखती है*
*🅰️2️⃣5️⃣ 4 महा स्वप्न ❓*
*2️⃣6️⃣ मांडलिक राजा की माता कितने स्वप्न देखती है*
*🅰️2️⃣6️⃣ 1 महा स्वप्न ❓*
*2️⃣7️⃣ किसी महापुरुष या विशिष्ट व्यक्तित्व वाले महापुरुष या आचार्य आदि की माता कितने महा स्वप्न देखती है*
*🅰️2️⃣7️⃣ 1महास्वप्न*
⬛⭕⬛⭕⬛⭕⬛⭕⬛
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें