Jain Questions Answers

*Topic:~ सभी उत्तर में 'उप' शब्द आना चाहिए!!*


🅿️ दस विच्छेद में से एक!!
🆗 उपशम श्रेणी।

🅿️ देना आसान, लेना मुश्किल!!
🆗 उपदेश।

🅿️ प्रथम और अंतिम, दोनों में ग्वाला निमित्त बना!!
🆗 उपसर्ग।

🅿️ यह तप करने से धार्मिक ज्ञान उपार्जन का
विधिवत् अधिकार मिलता है ।
🆗 उपधान तप।

🅿️ आधि और व्याधि के साथ अक्सर दिखाई देता है!!
🆗 उपाधि।

🅿️ आचार्य और साधु के मध्य में??
🆗 उपाध्याय।

🅿️ प्रथम पचखाण अंतिम बन गया!!
🆗 उपवास का पचखाण।
(श्रीयक जी)

🅿️ एक त्रिपदी।
🆗 उपनेइवा।

🅿️ नारक और देवों का जन्म!!
🆗 उपपात जन्म।

🅿️ घर में बसाए हुए धार्मिक _______ अंत समय में आपकी समाधि और सद्गति में निमित्त बन सकते हैं !!
🆗 उपकरण।

🅿️ इस कर्म के उदय से जीव को... मनुष्य को कोई अंग इस तरह होता हैं की उससे खुद को ही बहुत तकलीफ होती हैं। जैसे कि एक्स्ट्रा उंगली हो।
🆗 उपघात नामकर्म।

🅿️ क्षपक श्रेणी वाले को मैं प्रवेश नहीं देता हुं!!
🆗 उपशांत मोहनीय गुणस्थान।

🅿️ मम्मण सेठ के पास अपार सम्पत्ति थी,
परन्तु _______ अंतराय कर्म के उदय के कारण
वह अपनी सम्पत्ति का ________ नहीं कर सका।
🆗 उपभोग।

🅿️ साधु - साध्वी यहां व्याख्यान देते हैं??
🆗 उपाश्रय।

🅿️ धर्मदास गणि जी की एक रचना??
🆗 उपदेश माला!!

🅿️ ______,विवेक,संवर की त्रिपदी!!
🆗 उपशम।

🅿️ श्रावक का वर्णन किस आगम में है??
🆗 उपासक दशांग सूत्र।


टिप्पणियाँ