Saiyam saiyam sayam - संयम संयम संयम

Saiyam saiyam sayam

संयम संयम संयम 

( राग : चंदनिया रुक जाना रे . . . ) 

संयम संयम संयम , प्यारा लागे संयम 
हँसते हुए कर दो विदा , पलके न देना भीगा . . . . 

माता - पिता , स्नेही स्वजन , लागी मुझे लागी लगन , 
संयम के पथ मैं जाऊँ , गुरुदेव से मैं पाऊँ रे . . . रजोहरण , संयम संयम संयम . . . 1

संसारी परिवार का , विरतिधर संसार का , 
जिऊ परहित मे जीवन , करु जीवदया पालन , 
कल्याण पथ मैं जाऊँ , गुरुदेव से मैं पाऊँ रे . . . रजोहरण , 
संयम संयम संयम . . . 2 

आतम का श्रृंगार है , संयम कुल का सत्कार है , 
गुणों की माला संयम , ज्ञान का तिलक संयम , 
खुद को मैं सजाऊँ , गुरुदेव से मैं पाऊँ रे . . . रजोहरण , 
संयम संयम संयम . . . 3 

सार्थक हो मेरी यात्रा , कर्मों की करुं निर्जरा , 
प्रभु से मिलन होवे , मुक्ति फल प्रदीप चाहे , 
जाते हुए खमाऊ , गुरुदेव से मैं पाऊँ रे . . . रजोहरण , 
संयम संयम संयम . . . 4 

प्रदीपजी ढालावत
मुबई

टिप्पणियाँ